मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की शनिवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते रात करीब 3 बजे उन्हें रीवा के संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। आराम मिलने का बाद उन्हें वापस होटल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार सपना चौधरी को पेट में तेज दर्द था, जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
संजय गांधी अस्पताल के सीएमएस यत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि रात तीन बजे सपना चौधरी को पेट में दर्द होने के कारण रात में भर्ती कराया गया था। 30 मिनट में चले उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उसके बाद वह होटल के लिए रवाना हो गईं, अन्य जांच उन्होंने दिल्ली में कराने की बात कही हैं।
जानकारी के मुताबिक, रामपुर बघेलान (सतना) के ज्वेलरी व्यवसायियों के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने डांसर सपना चौधरी यहां आई थीं। यह कार्यक्रम रात 8 बजे से लेकर रात करीब 12 बजे तक चला। बताया जाता है कि कार्यक्रम के बीच में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों के उपचार करने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, इसके बाद वह होटल के लिए रवाना हो गईं।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft