गली बॉय फेम रैपर धर्मेश परमार उर्फ एमसी तोड़ फोड़ ने 24 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभी तक उनके निधन की असली वजह का पता नहीं चल पाया है। लेकिन जांच पड़ताल चल रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक कार एक्सीडेंट में उनकी जान गई है। रणवीर और सिद्धांत ने सोशल मीडिया पर धर्मेश के निधन पर गहरा दुख जताया है।
रैपर एमसी तोड़फोड़ के निधन की पुष्टि सोशल मीडिया पर उनके बैंड स्वदेशी की ओर की गई है। बैंड की ओर से सोशल मीडिया पर उनके आखिरी परफॉर्मेंस का एक वीडियो भी शेयर किया गया है।
धर्मेश मुंबई की एक चोल में रहते थे। उनकी अलग सोच की वजह से उन्होंने रैप में करियर बनाया। उन्हें लोग क्रांतिकारी रैपर के नाम से भी बुलाते थे। वह मुंबई के एक हिप हॉप ग्रुप 'स्वदेसी' से जुड़े हुए थे। धर्मेश पॉपुलर स्ट्रीट रैपर थे। जिन्हें उनके गुजराती लिरिक्स के लिए पहचाना जाता है। वह एमसी तोड़ फोड़ के नाम से भी पॉपुलर थे।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft