Wednesday ,April 30, 2025
होममनोरंजनफिल्मी हीरो मनोज कुमार का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस, उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया...

फिल्मी हीरो मनोज कुमार का निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस, उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया

 Newsbaji  |  Apr 04, 2025 09:16 AM  | 
Last Updated : Apr 04, 2025 09:52 AM
अभिनेता मनोज कुमार का निधन
अभिनेता मनोज कुमार का निधन

मुबंई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली।  देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाने वाले मनोज कुमार को 'भारत कुमार' के नाम से भी जाना जाता था। उन्हें पद्म श्री और दादा साहब फाल्के पुरस्कार सहित कई अन्य राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया था। 
लीड रोल के तौर पर उनकी 1964 में आई राज खोसला की रहस्य थ्रिलर 'वो कौन थी?' सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के गाने जैसे 'लग जा गले' और 'नैना बरसे रिमझिम' को लोगों ने खूब सराहा,  जिन्हें लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी।
कौन थे मनोज कुमार
उनका जन्म ब्रिटिश भारत (मौजूदा समय में जिसे खैबर पख्तूनख्वा, पाकिस्तान कहते हैं.) के उत्तर-पश्चिमी प्रांत के एक शहर एबटाबाद में एक पंजाबी हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ था। मनोज कुमार का जन्म का नाम हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी है। जब वह 10 साल के थे तो उनका परिवार बटवारे के कारण जंडियाला शेर खान से दिल्ली आ गया था।
इन फिल्मों के लिए मशहूर
मनोज कुमार ने 'चांद' (1959) 'सहारा'(1958), और 'हनीमून' (1960) जैसी फिल्मों में काम किया और फिर उन्हें मिली 'कांच की गुड़िया' (1961) जिसमें वो पहली बार लीड रोल में दिखे। इसके बाद 'पिया मिलन की आस' (1961), 'सुहाग सिंदूर' (1961), 'रेशमी रूमाल' (1961) आई।
जब फिल्मी दुनिया को कहा अलविदा
मनोज कुमार ने 1995 में आई फिल्म 'मैदान-ए-जंग' में दिखने के बाद एक्टिंग छोड़ दी थी। उन्होंने 1999 में अपने बेटे कुणाल गोस्वामी को फिल्म 'जय हिंद' में डायरेक्ट किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। फिल्मों से रिटायरमेंट के बाद मनोज कुमार ने राजनीति में एंट्री मारी थी। 2004 में वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।  

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft