बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में हैरान कर देने वाली हत्या की वारदात हुई है, जिसमें मृतक की पत्नी, सास और साढू ने मिलकर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने मां के साथ मिलकर हत्या की साजिश को अंजाम दिया। इसके लिए मृतक की सास ने एक लाख रुपए में साढू को सुपारी दी थी।
हत्या का खुलासा
बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के हिर्री माइंस के पास एक अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई। शव की हालत देखकर सक हुआ कि, उसे बेरहमी से पत्थर से कुचलकर मारा गया है। मामले में साइबर सेल और चकरभाठा पुलिस ने 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और मृतक की पहचान साहिल कुमार पाटले के रूप में की। पुलिस ने जांच में चौंकाने वाला खुलासा किया है, साहिल की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी वर्षा, सास सरोजनी, साढू राजाबाबू और उसके दोस्त विकास ने मिलकर की थी। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
मर्डर की पूरी कहानी
जानकारी के अनुसार, मृतक की शराब पीने की आदत थी। रोज की आदत से तंग आकर उसकी पत्नी वर्षा ने इसकी सूचना अपनी मां सरोजनी को दी थी। फिर दोनों ने मिलकर एक लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या करा दी। मृतक की सास ने अपने दूसरे दामाद राजाबाबू और उसके दोस्त को हत्या करने के लिए एक लाख रुपए देकर सुपारी दे दी। जिसमें आरोपियों को 8 हजार रुपए बतौर एडवांस भी दिया गया। साजिश के तहत हत्या की रात सभी ने मिलकर साहिल को शराब पिलाई और नशे में होने पर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। फिर पहचान छुपाने के लिए मृतक के चेहरे को बुरी तरह से कुचलकर बिगाड़ दिया।
वारदात में शामिल आरोपियों में वर्षा खुंटे (पत्नी), राजाबाबू खुंटे (साढू), सरोजनी खुंटे (सास), और विकास आदिले (मित्र) है। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल, पत्थर और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। साथ ही एसपी ने अंधे कत्ल की गुल्थी जल्द सुलझाने के लिए सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft