Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मजीरो टॉलरेंस की खुली पोल, गुंडई की दहशत, व्यापारी और पत्नी को मारी गोली, ग्रामीणों में भारी आक्रोश...

जीरो टॉलरेंस की खुली पोल, गुंडई की दहशत, व्यापारी और पत्नी को मारी गोली, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

 Newsbaji  |  Jul 01, 2025 10:31 AM  | 
Last Updated : Jul 01, 2025 10:38 AM
UP में बदमाशों के हौशले बुलंद, पुलिस पस्त
UP में बदमाशों के हौशले बुलंद, पुलिस पस्त

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में बदमाशों ने एक बार फिर से पुलिस प्रशासन की पुलिसिंग की पोल खोल कर रख दी है। महारानीगंज क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने गल्ला व्यापारी सुखदेव लोधी और उनकी पत्नी सरोजनी पर धारदार हथियार से हमला कर गोली मार दी है। इस हमले में सुखदेव लोधी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सरोजनी गंभीर रूप से घायल है। घायल सरोजनी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद बदमाश मौके से फरार होने में कामियाब रहे है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मृतक सुखदेव लोधी के घर पहुंच गए और क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों में आक्रोश और डर का माहौल देखा जा रहा है। इस सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। 

वहीं, पुलिस ने मौके का मुआयना किया और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है। भारी पुलिस बल को तैनात कर फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विवेचना में जुट गई है। 

ASP संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहनता से छानबीन कर रही है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft