कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में महिलाएं सट्टा के काले कारोबारी में शामिल है, यह खुलासा जिले में अवैध सट्टा के दो अलग-अलग स्थानों से 2 महिला सटोरियों को गिरफ्तार किया है। थाना कवर्धा क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर 2 विशेष टीमों का गठन किया गया था।
शिवाजी कॉलोनी से पहली गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई वार्ड क्रमांक 01, शिवाजी कॉलोनी कवर्धा में की गई। यहां नंदनी उर्फ नीलू को अपने घर के सामने अवैध रूप से अंकों पर सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी, नगद राशि और पेन जब्त किया है। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
लोहारा नाका क्षेत्र से दूसरी महिला गिरफ्तार
वहीं, कवर्धा पुलिस ने दूसरी कार्रवाई वार्ड क्रमांक 05, लोहारा नाका दीवारपारा क्षेत्र में की। यहां पूजा बांधेकर को सट्टा गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में विधिसम्मत अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
व्हाट्सएप के जरिए चल रहा था सट्टा नेटवर्क
पुलिस जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि, दोनों महिला आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर ऑनलाइन माध्यम से सट्टा संचालन कर रही थीं। वे विभिन्न खाईवालों से संपर्क कर अंकों पर दांव लगवाती थीं। पुलिस पूछताछ में अन्य संलिप्त व्यक्तियों के नाम भी सामने आए हैं। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
पुलिस की सख्त चेतावनी
कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि, जिले में सट्टा-जुआ, ऑनलाइन सट्टेबाजी या किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft