धमतरी। जिले में इस वक्त बड़ी खबर मिल रही है। जानकारी के अनुसार एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में 4 लोग घायल हुए है। हादसा केरेगांव थाना इलाके के कुमडा मोड़ के पास हुआ है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक नगरी क्षेत्र के परसापानी से भूसा भरकर ट्रक गुंडरदेही जा रहा था। इसी दौरान धमतरी से नगरी स्टेट हाइवे मुख्य मार्ग पर ग्राम कुमडा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई और ार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची केरेगांव पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft