Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मअवैध संबंध का दुखद अंत, दो भाईयों ने पीट-पीटकर मार डाला, देर रात पहुंचा था महिला से मिलने...

अवैध संबंध का दुखद अंत, दो भाईयों ने पीट-पीटकर मार डाला, देर रात पहुंचा था महिला से मिलने

 Newsbaji  |  Feb 05, 2026 10:53 AM  | 
Last Updated : Feb 05, 2026 10:59 AM
पत्नी के प्रेमी को पति के छोटे भाई के साथ मिलकर लाठी-ईंट से पीट-पीटकर मार डाला।
पत्नी के प्रेमी को पति के छोटे भाई के साथ मिलकर लाठी-ईंट से पीट-पीटकर मार डाला।

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से अवैध संबंध का अंत बहुत ही बुरा हुआ। दरअसल, पत्नी के प्रेमी को पति के छोटे भाई के साथ मिलकर लाठी-ईंट से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी ने पत्नी और उसके प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ लिया था। हत्या के बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया।  

यह वारदात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कोसरंगी गांव की है। जहां वार्ड नंबर-5 निवासी आरोपी नकुल साहू की पत्नी और वाकेश साहू के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। वाकेश कोसरंगी गांव के ही भाटापारा का रहने वाला था, अकसर रात में छिपकर नकूल की पत्नी से मिलने आता था।

जानिए पूरी वारदात 
3 फरवरी 2026 की रात को वाकेश साहू घर से खाना खाकर टहलने का बहाना बनाकर निकला था। देर रात नकुल की पत्नी से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसकी भनक नकुल साहू को लग गई और उसने वाकेश को अपनी पत्नी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी नकुल और वाकेश के बीच जमकर विवाद हुआ। इसी दौरान नकुल का छोटा भाई निर्मल भी वहां पहुंच गया। दोनो भाइयों ने गुस्से में आकर वाकेश के सिर पर लाठी और ईट से ताबड़तोड़ कई वार किए। सिर पर गंभीर चोट लगने और अधिक खून बहने के कारण वाकेश की मौके पर ही मौत हो गई।  

जब अगले दिन सुबह हुई, तो नकुल के घर के सामने वाकेश साहू का शव खून से लतपत पड़ा मिला। शव के आसपास खून के छीटे लगे ईटों के टुकड़े भी मिले। मृतक के परिवार ने तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेसिंक टीम घटनास्थल पर पहुंची और सबूत जुटाकर आगे की विवेचना में जुट गई है।   

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft