Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मप्रयागराज में सेक्स रैकेट का खुलासा, 4 महिलाओं के साथ 4 पुरुष आपत्तिजनक स्थित में पकड़े गए...

प्रयागराज में सेक्स रैकेट का खुलासा, 4 महिलाओं के साथ 4 पुरुष आपत्तिजनक स्थित में पकड़े गए

 Newsbaji  |  Jan 29, 2026 09:25 AM  | 
Last Updated : Jan 29, 2026 09:25 AM
सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 4 महिलाओं के साथ 4 पुरुष पकड़े गए
सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 4 महिलाओं के साथ 4 पुरुष पकड़े गए

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सेक्स रैकेट का खुलासा पुलिस ने किया है, जहां मौके से 4 महिलाओं के साथ 4 पुरुषों को पकड़ा गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर कीडगंज पुलिस ने रेड मारी तो मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। जब पुलिस घर के अंदर पहुंची तो 4 महिलाएं और 4 पुरुष आपत्तिजनक हालत में पाए गए। सभी को हिरासत में पुलिस विवेचना में जुट गई है।  

लगातार, प्रयागराज में सेक्स रैकेट के कई ठिकाने बनते जा रहे है, करीब एक महीने पहले ही प्रयागराज के कीड़ागंज इलाके से ही पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। इसमें कई महिलाओं और पुरुषों को अनैतिक देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और एक बार फिर से बुधवार को कीडगंज इलाके में ही सेक्स रैकेट का भंड़ाभोड़ हुआ है। 

ASP कर्नलगंज राजीव यादव बताते है कि, इस मामले में 4 महिलाएं और 4 पुरुषों को अनैतिक देह व्यापार में शामिल होने के चलते हिरासत में लिया गया है। पुछताछ के बाद सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि, इससे पहले भी कीडगंज में सेक्स रैकेट का खुलासा किया गया था। 

किराये पर मकान लेकर कर रहे थे धंधा
DCP सिटी मनीष शांडिल्य ने बताया था कि, कीड़ागंज इलाके में मकान किराए पर लेकर 50 वर्षीय सर्वेश द्विवेदी देह व्यापार कर रहा था। रेड के दौरान अलग-अलग कमरों से 4 लड़कियों को 5 लड़कों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की थी।  

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft