Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मकवर्धा में सेक्स रैकेट का खुलासा, 1 युवक के साथ 3 युवतियों को पुलिस ने दर दबोचा...

कवर्धा में सेक्स रैकेट का खुलासा, 1 युवक के साथ 3 युवतियों को पुलिस ने दर दबोचा

 Newsbaji  |  Jan 31, 2026 06:28 PM  | 
Last Updated : Jan 31, 2026 06:28 PM
कबीरधाम शहर में सेक्स रैकेट का खुलासा, 1 युवक के साथ 3 युवतियां पकड़ी गई।
कबीरधाम शहर में सेक्स रैकेट का खुलासा, 1 युवक के साथ 3 युवतियां पकड़ी गई।

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमें घुघरी रोड स्थित ठिकाने पर सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। बताया जा रहा कि, देह व्यापार के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी के चलते पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है, फिलहाल इस मामले में एक युवक सहित 3 युवतियों को हिरासत में लिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, कवर्धा थाना अंतर्गत शहर से लगे घुघरी रोड स्थित अटल आवास क्षेत्र में देह व्यापार की गतिविधियों की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर कवर्धा पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से एक युवक और तीन युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया।

फिलहाल, पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। मामले में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि, इस तरह की अवैध गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई होगी और दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएंगी। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft