Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मSex Racket का खुलासा, स्पा सेंटर में चल रहा था धंधा, सरगना समेत 3 गिरफ्तार...

Sex Racket का खुलासा, स्पा सेंटर में चल रहा था धंधा, सरगना समेत 3 गिरफ्तार

 Newsbaji  |  Jul 27, 2025 10:26 AM  | 
Last Updated : Jul 27, 2025 10:26 AM
राजधानी के प्रोफेसर कॉलोनी में देह व्यापार का खुलासा
राजधानी के प्रोफेसर कॉलोनी में देह व्यापार का खुलासा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस प्रशासन अनैतिक धंधों को रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में देह व्यापार का खुलासा हुआ है। जहां पुलिस ने रिहासी इलाके के एक मकान पर छापेमार कार्रवाई करके तीन आरोपियों को पकड़ा है। जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। साथ ही आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन समेत अन्य सामान जब्त किए गए है। 

पुलिस ने इस तरह से दी दबिश
रायपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, हाई प्रोफाइल प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक घर में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। जिसके बाद पुरानी बस्ती थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अपने पाईंटर को नकदी देकर मौके पर भेजा। पाईंटर द्वारा सौदा तय होते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और एक कमरे से एक युवक और दो युवतियों को पकड़ लिया। कमरों की तलाशी लेने पर पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान मिलें है, जिसकी जांच की जा रही है। 

इस तरह से संचालित हो रहा देह व्यापार
गिरफ्तार आरोपियों में आकाश साहू, निवासी सड्डू रायपुर ने पूछताछ में खुलासा किया है कि, वह अपनी महिला साथी के साथ मिलकर देह व्यापार में संलिप्त था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि एक पीड़ित महिला को जबरन इस धंधे में शामिल किया गया था। जांच के दौरान मुख्य सरगना कृषाणु दास का नाम सामने आया, जो शंकर नगर निवासी है और रायपुर के समता कॉलोनी, कटोरा तालाब और खम्हारडीह में तीन स्पा सेंटर संचालित करता है। 

पुलिस के अनुसार, इन स्पा सेंटरों की आड़ में वह देह व्यापार का अवैध धंधा चलाता था। आकाश साहू और उसकी महिला साथी इसमें सक्रिय रूप से शामिल थी। आरोपियों के मोबाइल फोन से व्हाट्सएप चैट्स, संदिग्ध ट्रांजेक्शन और रैकेट से संबंधित जानकारी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि, इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft