Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मसेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, घर में ही चल रहा था धंधा, संदिग्ध हालत में 5 युवतियां और 3 युवक धरे गए...

सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, घर में ही चल रहा था धंधा, संदिग्ध हालत में 5 युवतियां और 3 युवक धरे गए

 Newsbaji  |  Jan 27, 2026 01:17 PM  | 
Last Updated : Jan 27, 2026 01:17 PM
कोरबा में सेक्स रैकेट का खुलासा, 5 युवतियों के साथ 4 युवक पकड़े गए
कोरबा में सेक्स रैकेट का खुलासा, 5 युवतियों के साथ 4 युवक पकड़े गए

कोरबा। छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस की टीम ने एक घर पर छापा मारा और कमरे के अंदर 3 युवक और 5 युवतियां संदिग्ध हालत में पकड़ी गई है। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन इलाके में हुई है। जहां घर में संचालित सेक्स रैकेट का भंड़ाभोड़ पुलिस ने किया है। बताया जा रहा कि, मकान मालकिन का नाम सुरती पटेल है, जो डिंगापुर और रामपुर के बीच एक बस्ती में रहती है। आरोप है कि घर में सेक्स रैकेट चल रहा था। जब रहने वालों ने विरोध किया, तो मकान मालकिन ने उनके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। गुस्साए लोगों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। 

कुछ इस तरह से हुआ खुलासा
आरोपी सूरती पटेल के घर पर काफी समय से लड़के-लड़कियों का आना-जाना लगा रहता था। इन संदिग्ध गतिविधियों को लेकर मोहल्ले के लोगों ने कई बार विरोध भी किया। आरोप है कि मकान मालकिन घर के लोगों से गाली-गलौज करती थी और उन्हें धमकाते हुए कहती थी, यह मेरा घर है, मैं जो चाहूं कर सकती हूं। मोहल्ले के लोग इन संदिग्ध गतिविधियों से बहुत परेशान थे। उन्होंने शुक्रवार को पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने शनिवार को मौके पर छापा मारा। घर के अंदर मौजूद लड़के-लड़कियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेर कर दबोच लिया। स्थानीय लोग पुलिस स्टेशन पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft