Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मरायगढ़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, किराए के मकान में संचालित हो रहा था धंधा...

रायगढ़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, किराए के मकान में संचालित हो रहा था धंधा

 Newsbaji  |  Feb 02, 2026 02:01 PM  | 
Last Updated : Feb 02, 2026 02:01 PM
रायगढ़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, किराए के मकान में हो रहा था संचालित
रायगढ़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, किराए के मकान में हो रहा था संचालित

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार देह व्यापार की संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही है। एक ऐसा ही मामला रायगढ़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है, जिसमें 2 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है, आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और किसे बड़े रैकेट का पर्दाफाश होने की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि, चक्रधरनगर इलाके की केलो बिहार कॉलोनी में स्थित संतोष सोनी के मकान में किरायेदार के रूप में रह रहा डिंपी उर्फ राहुल इजारदार बाहर से महिलाओं को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार करवा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया। उनके निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की गई। 

आपत्तिजनक सामाग्री व आरोपी गिरफ्तार
चक्रधरनगर थाना और साइबर पुलिस थाना की संयुक्त टीम गठित की गई और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम देने का निर्णय लिया गया। पुलिस ने पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर तय रकम के साथ उक्त मकान में भेजा गया। जैसे ही पाइंटर से पूर्व निर्धारित संकेत मिला, पुलिस टीम ने मकान को चारों ओर से घेराबंदी कर अचानक रेड मार दी। छापे के दौरान मकान के अंदर 3 महिलाएं, पुलिस का पाइंटर, मुख्य आरोपी डिंपी उर्फ राहुल इजारदार और एक अन्य व्यक्ति नागेंद्र विश्वकर्मा निवासी कोतरारोड मौजूद मिलें। तलाशी के दौरान मकान से देह व्यापार में उपयोग की जाने वाली कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

बताया जा रहा कि, मौके पर पकड़े गए नागेंद्र विश्वकर्मा से पूछताछ करने पर उसने बताया कि डिंपी इजारदार उक्त मकान में किरायेदार है और लंबे समय से महिलाओं को पैसों का लालच देकर देह व्यापार में धकेल रहा था। वह स्वयं इस अवैध कारोबार का संचालन करता था, ग्राहकों की व्यवस्था करता था और दलाल की भूमिका निभा रहा था। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft