Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मदुर्ग स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 25 किलो गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार...

दुर्ग स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 25 किलो गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

 Newsbaji  |  Mar 01, 2026 11:04 AM  | 
Last Updated : Mar 01, 2026 11:04 AM
दुर्ग स्टेशन पर 25 किलो गांजा के साथ पकड़े गए अंतर्राज्यीय तस्कर
दुर्ग स्टेशन पर 25 किलो गांजा के साथ पकड़े गए अंतर्राज्यीय तस्कर

दुर्ग। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) दुर्ग ने ऑपरेशन ‘नरकोश’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 25 किलो 435 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख 71 हजार 750 रुपए आंकी जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, 27 फरवरी 2026 को रेलवे सुरक्षा बल, दुर्ग द्वारा ऑपरेशन ‘नरकोश’ के अंतर्गत मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 पर कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि, उड़ीसा से दुर्ग पहुंचे 2 युवक कटनी रेलवे स्टेशन जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे हैं और उनके पास अवैध मादक पदार्थ मौजूद है।

गांजा की खेप बरामद
RPF टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्ध युवकों की तलाशी ली, जिसके दौरान उनके चार बैग से कुल 25 किलो 435 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 12,71,750 रुपए आंकी गई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गांजा उड़ीसा से खरीदकर कटनी में बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों एवं जप्त गांजा को विधिवत कार्रवाई के बाद अग्रिम जांच के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), रायपुर को सुपुर्द किया गया है। NCB रायपुर द्वारा आरोपियों के विरुद्ध NDPS Act 1985 की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। 
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft