Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मराजधानी में तमंचे के दम पर लूट, फायरिंग कर मौके से हुए फरार, एक गिरफ्तार दूसरा फरार...

राजधानी में तमंचे के दम पर लूट, फायरिंग कर मौके से हुए फरार, एक गिरफ्तार दूसरा फरार

 Newsbaji  |  Sep 03, 2025 09:06 AM  | 
Last Updated : Sep 03, 2025 09:13 AM
रायपुर में तमंचे के दम पर लूट की वारदात, एक गिरफ्तार दूसरा फरार
रायपुर में तमंचे के दम पर लूट की वारदात, एक गिरफ्तार दूसरा फरार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में लूट और डकैती की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। रायपुर में आए दिन आरोपी वारदात को अंजाम देकर दहशत फैला रहे है। बैंक की घटना का पर्दाफाश भी नहीं हुआ था कि राजधानी में सोमवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को रोककर तमंचा टिकाकर रुपए लूट लिए। बदमाशों ने पीड़ित को डराने के लिए फायर कर दहशत फैलाते हुए मौके से फरार हो गए। वारदात सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुरबेड़ा डुमरतालाब विप्र कॉलेज के पास की है। 

वारदात के बाद रायपुर पुलिस हरकत में आई और काफी छानबीन के बाद एक आरोपी हरमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अभी भी एक आरोपी फरार है। बड़ा सवाल यह है कि आरोपियों के पास तमंचा कहां से आया। 

जानिए किस तरह से हुई लूट की वारदात !
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उज्जवल निषाद अपने दोस्त खूबचंद ठाकुर के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। दोनों इससे पहले GE रोड NIT के पास स्थित SBI बैंक के ATM में रुपए जमा करने गए थे, लेकिन मशीन खराब होने के कारण लेन-देन नहीं हो सका। इसके बाद दोनों स्कूटी से आमानाका चौक होते हुए सरोना घर लौट रहे थे। करीब शाम 7:00 बजे, जब वे दोनों विप्र कॉलेज के आगे पहुंचे, तभी बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आए और उनकी गाड़ी रोक दी। इनमें से एक युवक ने सिर पर सरदार फेटा बांध रखा था। दोनों ने उज्जवल को तमंचा दिखाकर रुपए लूट लिए। डर के मारे उज्जवल ने अपनी जेब से 4500 रुपए निकालकर लूटेरों को दें दिए। इस दौरान बदमाशों ने तमंचे से हवाई फायर कर धमकी दी और भागने लगे। उज्जवल और उसके साथी ने बड़ी हिम्मत कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन धक्का-मुक्की में सरदार का फेटा उज्जवल के हाथ में आ गया। हड़बड़ाहट में दोनों आरोपी अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग खटे हुए।

वारदात की सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित के आवेदन पत्र के आधार पर जांच शुरू की गई। लूट का अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों की छोड़ी गई बाइक जब्त कर ली और आसपास के CCTV कैमरों की जांच की, तो पताशाजी करने के बाद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसके बाद एक आरोपी हरमीत सिंह को गिरफ्तार किया गया और अन्य एक फरार आरोपी की तलाश में रायपुर पुलिस जुटी है। 
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft