Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मरानू की धारदार हथियार से हत्या, शादीशुदा प्रेमी बना हत्यारा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

रानू की धारदार हथियार से हत्या, शादीशुदा प्रेमी बना हत्यारा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Newsbaji  |  Jan 18, 2026 11:41 AM  | 
Last Updated : Jan 18, 2026 11:41 AM
रानू साहू की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
रानू साहू की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से एस सनसनी खेज वारदात सामने आई है, जहां प्रेम संबंधों से पीछा छुड़ाने के लिए युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेतकर वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस विवेचना में जुट गई है। 

रानू की निर्मम हत्या 
यह वारदात कोरबा क्षेत्र के नागिनझोरखी की है, जहां नम्रता साहू उर्फ रानू की उसके घर में खून से लथपथ लाश मिली है। मृतका के माता-पिता जब घर लौटे, तो उन्होंने बेटी को इस हालत में देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, नम्रता के सिर और गर्दन पर गहरे जख्म थे, जिससे साफ था कि हत्या बेहद क्रूरता के साथ की गई है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया कि वारदात धारदार हथियार से की गई है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि, मृतका और आरोपी के बीच पूर्व में प्रेम संबंध थे। आरोपी युवक की हाल ही में शादी हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद मृतका उससे संपर्क बनाए हुए थी। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रेमिका के दबाव और लगातार पीछा किए जाने से परेशान था और इसी से छुटकारा पाने के लिए उसने यह हत्या करने की साजिश रची थी। हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित की। डॉग स्क्वाड की मदद से आरोपी के आने-जाने के रास्ते और सुराग जुटाए गए। साथ ही मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft