रायपुर। प्रदेश में रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। वजह सिर्फ स्पीड। लेकिन इसे कंट्रोल नहीं किया जा रहा है। ऐसी ही एक घटना रायपुर में घटी। यहां सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तेलीबांधा इलाके के मैग्नेटो माल के पास हुआ है। फिलहाल वाहन चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
(TNS)
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft