Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मअब ठगों की रडार पर पुलिस अधिकारी, जीआरपी में पदस्थ ASI से 35000 रुपए ठग लिए, ASP बनकर दिया झांसा...

अब ठगों की रडार पर पुलिस अधिकारी, जीआरपी में पदस्थ ASI से 35000 रुपए ठग लिए, ASP बनकर दिया झांसा

 Newsbaji  |  Jul 07, 2025 11:22 AM  | 
Last Updated : Jul 07, 2025 11:22 AM
छत्तीसगढ़ में ठगों का नया पैतरा, पुलिस अधिकारी निशाने पर
छत्तीसगढ़ में ठगों का नया पैतरा, पुलिस अधिकारी निशाने पर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में ठगों का गिरोह इस तरह से हावी है कि अब वो पुलिस अधिकारियों को भी नहीं छोड़ रहे है और वो उनको भी अपना निशाना बना रहे है। एक ऐसा ही मामला बिलासपुर में सामने आया है, जहां ठग ने खुद को एएसपी बताकर जीआरपी में पदस्थ एएसआई से 35 हजार की रकम की ठगी कर ली। आरोपी ने चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करने के लिए एएसआई से मदद मांगी थी। 

जानिए ठगी की पूरी कहानी
ASI विश्वनाथ चक्रवर्ती को मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को रायपुर का एडिशनल एसपी बताया और कहा कि, एक चोरी के मामले में आरोपी रायपुर में पकड़े गए है, जबकि उसका एक साथी ट्रेन से बिलासपुर आकर चोरी का सोना बेचने की कोशिश कर रहा है। ठग ने एएसआई  से कहा कि, वह आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने में मदद करें और उससे सोना खरीदने का नाटक करें। एएसआई ने संपर्क किया तो एक लिंक और क्यूआर कोड भेज दिया। जिसे स्कैन कर एएसआई ने 35000 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

 थोड़ी देर बाद जब उन्होंने फिर कॉल किया तो ठग के दोनों नंबर बंद थे। तब जाकर उन्हें अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। इसके बाद एएसआई जिले के तोरवा थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना में जुट गई है।   

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft