Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मनाबालिग छात्रा के घर में घुसकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, सिर पर आए 27 टांके, हालत गंभीर...

नाबालिग छात्रा के घर में घुसकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, सिर पर आए 27 टांके, हालत गंभीर

 Newsbaji  |  Nov 26, 2025 06:25 PM  | 
Last Updated : Nov 26, 2025 06:25 PM
नाबालिग छात्रा पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर
नाबालिग छात्रा पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के मरवाही थाना क्षेत्र के उसाढ़ गांव के डोंगराटोला में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात हमलावर ने नाबालिग छात्रा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।  इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, वारदात के समय नाबालिग छात्रा अपने कमरे में सो रही थी, जबकि उसके परिजन दूसरे कमरे में थे। अचानक बच्ची की चीख सुनकर सभी दौड़े और कमरे में घुसते ही बच्ची को खून से लथपथ हालत में देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने, आनन-फानन में उसे नजदीकी मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर हालात देखने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

कुल्हाड़ी से हमले के निशान
डाक्टरों का कहना है कि, छात्रा के सिर में 27 टांके लगे हैं और उसकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। वहीं, परिजन का कहना कि, बच्ची की आवाज सुनकर वो कमरे में पहुंचे तो वहां पर खून में लथपथ थी और कम्बल से ढ़की हुई थी। उसके शरीर में 03 जगह कुल्हाड़ी से कटने के निशान थे।  इधर, वारदात की सूचना मिलते ही मरवाही थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। 

पुलिस ने अज्ञात आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए गांव तथा आसपास के क्षेत्र में लगातार छानबीन कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft