Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मशादीशुदा गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के चेहरे पर कालिख पोती, दोनों को जूतों की माला भी पहनाई, जानिए पूरा मामला...

शादीशुदा गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के चेहरे पर कालिख पोती, दोनों को जूतों की माला भी पहनाई, जानिए पूरा मामला

 Newsbaji  |  Nov 26, 2025 07:19 PM  | 
Last Updated : Nov 26, 2025 07:19 PM
शादीशुदा गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के चेहरे पर कालिख पोती, आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज।
शादीशुदा गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के चेहरे पर कालिख पोती, आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज।

कोरिया। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में शादीशुदा गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के चेहरे पर कालिख पोती दी गई। दोनों को जूतों की माला पहनाई गई। इस दौरान पंचायत में गांव के बड़े-बुजुर्ग और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पूरा मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, महिला 3 बच्चों की मां है। महिला की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष के 4 लोगों और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला का कहना है कि, उसके पति को उस पर नाजायज संबंध होने का शक था। लड़ाई के बाद पति ने घर से निकाल दिया, इसलिए वह दूसरे युवक के घर रहने चली गई थी।

बता दे कि, महिला की शादी बरेल गांव में हुई थी। उसका उसी गांव के रहने वाले ओम प्रकाश पनिक से प्रेम संबंध चल रहा था। संबंध को लेकर पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था। इसी बीच 21 नवंबर 2025 को संबंध को लेकर उनके बीच फिर से झगड़ा हो गया। इस दौरान पति ने गुस्से से अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद महिला अपने प्रेमी ओम प्रकाश के घर चली गई। इससे महिला के चाचा ससुर और चाची सास ने अपनी बहू और उसके प्रेमी ओम प्रकाश को पकड़ लिया। 

इसके बाद वे प्रेमी-प्रेमिका को गांव के बीच एक सार्वजनिक जगह पर ले आए और पंचायत बुलाई गई। गांव की पंचायत में ससुराल वालों ने दोनों के बीच नाजायज रिश्ते का आरोप लगाया। उन्होंने ओम प्रकाश को चोर कहकर नारे भी लगाए। उनके चेहरे पर कालिख पोत दी और जूतों की माला पहना दी। 

पूरे मामले के बाद महिला जनकपुर थाने में ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जनकपुर पुलिस ने राय सिंह, गुलाब सिंह, उर्मिला सिंह व अनिता सिंह के खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश दुबे ने बताया कि, महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला की शादी करीब 8 वर्ष पहले हुई थी। उसके 3 बच्चे है। वहीं, ओम प्रकाश भी शादीशुदा है और उसका एक बच्चा है। पुलिस हर पहलूओं पर गहनता से छानबीन कर रही है। 
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft