कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हत्या के पीछे एक हैरान करने वाला कारण सामने आया है. एक शराबी शख्स ने अपने ही दोस्त की हत्या महज इसलिए कर दी क्योंकि उसने पैग छोटा बनाया था. कानपुर पुलिस के मुताबिक एक गार्ड की हत्या मामले में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया. पुलिस के मुताबिक मामला कानपुर महानगर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र का है. यहां डी ब्लॉक स्थित श्याम कुटी अपार्टमेंट में सुरक्षा गार्ड चंद्र प्रकाश की हत्या हो गई थी. जब पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि उसकी हत्या उसके दोस्त ने ही की थी. पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.
डीएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी के मुताबिक वारदात के दिन वह और चंद्र प्रकाश दोनों एक साथ शराब पी रहे थे. चंद्र प्रकाश उसका पेग बार-बार छोटा बना रहा था. जब उसने इसका विरोध किया तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी. इसी बात पर उसे गुस्सा आ गया और उसने ईंट से चंद्र प्रकाश पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
पुलिस के मुताबिक राजू 4 महीने से अपार्टमेंट में टाइल्स-पत्थर लगाने का काम कर रहा था. इसी दौरान उसकी दोस्ती सिक्योरिटी गार्ड चंद्र प्रकाश से हो गई थी. दोनों के बीच नशे में विवाद हो गया, जिसमें राजू ने सिर पर ईंट मारकर चंद्र प्रकाश की हत्या कर दी. राजू को मऊ स्थित उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है. राजू किस गांव का है यह किसी को पता नहीं था और वह मोबाइल का इस्तेमाल भी नहीं करता था, लेकिन उसको यहां पर काम पर रखने वाले ठेकेदार ने एक बार उसकी पत्नी के खाते में रुपए भेजे थे. इसी खाते की डिटेल निकालकर पुलिस राजू तक पहुंची और उसको मऊ से गिरफ्तार किया.
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft