Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मप्यार में फंसाया, वीडियो कॉल के दौरान कपड़े उतरवाए, फिर की पैसे की डिमांड, मामला पहुंचा थाने...

प्यार में फंसाया, वीडियो कॉल के दौरान कपड़े उतरवाए, फिर की पैसे की डिमांड, मामला पहुंचा थाने

 Newsbaji  |  Feb 04, 2026 06:38 PM  | 
Last Updated : Feb 04, 2026 06:38 PM
युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी।
युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी।

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सनसनीखेज मामले सामने आया है, जिसमें एक युवक ने एक युवती को झांसे में लेकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे की डिमांड की। पीड़िता की शिकायत के आधार पर बालोद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज विवेचना शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी मौसी से वीडियो कॉल पर चैट कर रही थी। इस दौरान आरोपी युवक ने अपनी भाभी के माध्यम से उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। दोनों के बीच करीब 15 दिनों तक बातचीत होती रही। जब लड़की के पिता को बातचीत के बारे में पता चला, तो उन्होंने लड़की को समझाया और आरोपी का फोन नंबर ब्लॉक करवा दिया। लेकिन, आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उससे फिर से संपर्क कर लिया। 

प्यार में फंसाया, फिर धमकाया
दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत बढ़ती गई और युवक ने लड़की को अपने प्यार में फंसा लिया, वीडियो कॉल के दौरान उसके कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया और न्यूड वीडियो बना लिया। कुछ दिनों बाद, उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और 50 हजार रुपए की मांग की। पीड़िता ने डर से उसने आरोपी को 990 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। बाद में, जब लड़की ने पैसे देने से मना कर दिया, तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो शोसल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। 

जब अश्लील वीडियो के वायरल होने की जानकारी पीड़िता को चली, तो उसने पुलिस स्टेशन जाकर अपने मामा के साले के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि, आरोपी युवक महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाला है। मामले की जांच की जा रही है, और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft