गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में मुरादनगर थाने के गेट के सामने बुधवार देर रात बेखौफ आरोपियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक के घर पर कार हटाने के विवाद में फायरिंग की थी। जिसकी शिकायत लेकर युवक थाने पहुंचा था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण व परिजन हंगामा किया और शव को थाने के गेट पर ही रख दिया।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों व परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान परिजनों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। आरोपियों की गिरफ़्तारी के बाद ही शव को सड़क से उठाने की चेतावनी दी।
कार हटाने को लेकर विवाद
मुरादनगर थाना क्षेत्र के मिलक रावली गांव के रहने वाले रविंद्र शर्मा के बेटे रवि शर्मा की गांव के ही मोंटी के बीच गाड़ी हटाने को लेकर कहासुनी हुई। रात 10 बजे आरोपी अपने साथी अजय के साथ रवि के घर के सामने फायरिंग कर दी। इस बारे में पीड़ित पक्ष ने 112 नंबर पर जानकारी दी और शिकायत करने के बाद मुरादनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा कि उनके पीछे आरोपी अपने साथी के साथ थाने के सामने पहुंचा और रवि पर ताबड़तोड़ गोली बरसाकर भाग गया। युवक को चार गोली लगी। परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस पूरे वारदात को लेकर डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि, आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft