जशपुर। छत्तीसगढ़ के रास्ते अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पंजाब से बिहार ले जाने की साजिश फेल हो गई है। जशपुर पुलिस ने सोमवार देर रात एक ट्रक से कुल 734 कार्टून (6588 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिसकी कीमत 50 लाख से अधिक की आंकी जा रही है। शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को भी जब्त किया गया है।

शराब तस्करी का बड़ा खुलासा
जानकारी के अनुसार, पुलिस पकड़े गए ट्रक ड्राइवर से पूछताछ कर कई अहम जानकारियां जुटाई है। ड्राइवर ने बताया, उसका नाम हजारी राम है और वो जिला बाड़मेर का रहने वाला है। आरोपी के मुताबिक शराब की खेप को उसे रांची पहुंचाना था। रांची से उस शराब की खेप को बिहार लेकर कोई और ड्राइवर जाता। लेकिन उससे पहले छत्तीसगढ़ पुलिस ने उसके प्लान पर पानी फेर दिया। फिलहाल, ट्रक चालक को गिरफ्तार कर, आगे की विवेचना की जा रही है।
घेराबंदी कर पकड़ा
जशपुर पुलिस को खुफिया तंत्र से सूचना मिली थी कि, जशपुर के रास्ते एक ट्रक में शराब की बड़ी खेप जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने जशपुर के सीमावर्ती इलाके में घेराबंदी की गई। नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध ट्रक को पकड़ा। ट्रक की जब तलाशी ली गई, तो उसमें से 50 लाख की अवैध शराब बरामद हुई।
अंतरराज्यीय शराब तस्करी का मामला
एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि, शराब पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा से निकली थी। शराब को चंडीगढ़, लखनऊ, अंबिकापुर, जशपुर होते हुए झारखंड की राजधानी रांची ले जाना था। शराब से भरी ये ट्रक जहां-जहां से होकर गुजरती वहां-वहां पर ड्राइवर बदलते जाते है। एक ही शख्स की पहचान से वो पकड़ा न जाए इसका तस्करों ने खास ख्याल रखा था। हमने सूचना के बाद ट्रक को पकड़ा है, आगे की विवेचना की जा रही है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft