Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मदोस्त ने सीने में घोंपा सरिया, मात्र 60 रुपए के लिए ले ली जान, हैरान कर देनी वाली वारदात, पढिए...

दोस्त ने सीने में घोंपा सरिया, मात्र 60 रुपए के लिए ले ली जान, हैरान कर देनी वाली वारदात, पढिए

 Newsbaji  |  Sep 22, 2025 08:57 AM  | 
Last Updated : Sep 22, 2025 08:57 AM
मात्र 60 रुपए के लिए दोस्त, बन गया दुश्मन, कर दी हत्या
मात्र 60 रुपए के लिए दोस्त, बन गया दुश्मन, कर दी हत्या

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हैरान कर देनी वाली वारदात हुई है, जिसमें मात्र 60 रुपए के लिए दोस्त ने अपने ही साथी की जान ले ली है। आपसी विवाद इतना बड़ा हो गया कि, एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी है। सहकर्मी रहे अजय यादव की हत्या उसके ही साथी प्रेमशंकर पांडेय ने सीने में सरिया घोंपकर हत्या कर दी। इस वारदात का खुसाला रविवार को कोल्हुई पुलिस ने किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई।

पढिए पूरी कहानी
गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के मालनपार छेदी डड़वा निवासी अजय यादव PNC इन्फ्राटेक लिमिटेड कंपनी में डंपर चालक था। वहीं, देवरिया जिले के बरहज निवासी प्रेमशंकर पांडेय भी उसी कंपनी में टायर मरम्मत का काम करता था। दोनों एकसड़वा स्थित कंपनी के आवास में साथ रहते थे और एक-दूसरे से लेन-देन व दोस्ताना व्यावहार रखते है।

दरअसल, कुछ दिन पहले अजय ने प्रेमशंकर को 100 रुपए उधार दिए थे। घटना की रात (शुक्रवार करीब 9:30 बजे) अजय ने शराब पीने के लिए उससे 160 रुपए की मांग की। प्रेमशंकर ने आर्थिक तंगी का हवाला देकर केवल 100 रुपए देने की बात कही। इसी बात पर अजय नाराज हो गया और दोनों के बीच कहासुनी व हाथापाई शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज और मारपीट होने लगी। इसी बीच गुस्से में आए प्रेमशंकर ने मौका पाकर सरिया उठाकर अजय के सीने में घोंप दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, गोरखपुर पुलिस ने अजय यादव के पिता रामनयन की शिकायत पर आरोपी प्रेमशंकर पांडेय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। रविवार को पुलिस ने उसे बटइडीहा पोखरे के पास से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft