पटना। बिहार के पूर्णिया जिले से निर्मम हत्या करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें आरोपियों ने कथित तौर पर जादू-टोना करने के संदेह में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी और उनके शवों को जला दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीन महिलाओं सहित परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस वारदात को लेकर विपक्ष ने राज्य की नीतीश सरकार पर निशाना साध दिया है।
वारदात की पूरी कहानी
DIG प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि, शुरुआती जांच से पता चल रहा कि, टेटमा गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की पहले जादू-टोना करने के शक में हत्या की गई है। ऐसा लगता है कि आरोपियों ने फिर उनके शवों को झाड़ियों में ले जाकर जला दिए है। घटना रविवार रात की है। जांच से यह भी पता चला है कि सीता देवी, काली, रानी देवी, बाबू लाल और मंजीत राम की हत्या के दौरान कुल 30-40 ग्रामीण वहां मौजूद थे। उन्होंने बताया कि, हत्या करने के बाद वे उनके शव को ट्रैक्टर में रखकर झाड़ियों में ले गए और जला दिया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के एक वर्ग ने दावा किया है कि गांव में हाल ही में हुई एक बच्चे की मौत के कारण यह हत्या की गई होगी। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कई अन्य को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
वारदात में कई लोग थे शामिल
मृतक बाबूलाल उरांव के पुत्र प्रत्यक्षदर्शी सोनू और ललित ने बताया कि, रात में करीब 3:00 बजे गांव के करीब 250 लोग आदिवासी बाबूलाल उरांव उसकी पत्नी सीता देवी मां कातो मोसमात, बेटा मनजीत उरांव और बहू रानी देवी को घर से खींचकर बाहर निकाला और तालाब के पास पहले सब ने मिलकर डायन के आरोप में उनकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पेट्रोल छिड़क कर पांचो को जिंदा जला दिया गया। फिर शव को गायब कर दिया है।
नीतीश सरकार पर विपक्ष का निशाना
विपक्षी दलों ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि, राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने हाल ही में बिहार में हुई कई अन्य हत्याओं को सूचीबद्ध किया था। राजद नेता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि, पूर्णिया में एक ही परिवार के पांच लोगों को जिंदा जलाकर मार दिया गया। डीके टैक्स के कारण बिहार में अराजकता चरम पर, डीजीपी/मुख्य सचिव बेबस, कानून व्यवस्था ध्वस्त। यादव पिछले कुछ महीनों से ‘डीके टैक्स’ के बारे में बोलते रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी यह स्पष्ट नहीं किया कि डीके कौन है या क्या है। उन्होंने कहा, ‘‘परसों सिवान में तीन लोगों की नरसंहार में मौत। विगत दिनों बक्सर में नरसंहार में तीन की मौत। भोजपुर में नरसंहार में तीन की मौत। अपराधी सतर्क, मुख्यमंत्री अचेत। डीके की मौज क्योंकि डीके ही असल बॉस।

वहीं, पूर्णिया से निर्दलीय लोकसभा सदस्य राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या ‘शर्मनाक’ है। उन्होंने एक्स पोस्ट किया, ‘मैं शर्मिंदा हूं। दुनिया मंगल ग्रह पर पहुंच गई है और हमारे लोग जादू-टोने के शक में नरसंहार कर रहे हैं!
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft