लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चिनहट के मल्हौर इलाके में एमिटी विश्वविद्यालय के पास बुधवार देर रात को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। पहले जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। इसके बाद एक पक्ष की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गोली लगने से तीन सगे भाई घायल हो गए है, जबकि दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति का सिर फट गया। सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए घटना में इस्तेमाल की गई एक लाइसेंसी पिस्टल को जब्द किया है।
पुरानी रंजिश के चलते हुआ विवाद
चिनहट थाना प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि, मल्हौर निवासी प्रॉपर्टी जियाउल हक और सरताज हुसैन के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार आधी रात दोनों के पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से लोग आमने- सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर गाली-गलौज शुरु हो गया और लाठी-डंडे व ईंट- पत्थर चलने लगें।
DVR लूटने का आरोप
शिकायतकर्ता मोहम्मद सैफ ने आरोपियों पर फायरिंग के बाद घायलों का मोबाइल फोन और फूफा जियाउल के दफ्तर में लगे CCTV कैमरे का DVR भी लूटकर ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं, चिनहट पुलिस ने लूट के आरोप को गलत बताया है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft