रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ऐसे युवक को पकड़ा है, जो फर्जी आईडी के जरिए खुद को इंटेलीजेंस ब्यूरो (I.B.) का अफसर बताकर पुलिस पर रौब झाड़ रहा था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विवेचना की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से एक्टिवा (क्रमांक MP04YJ-1386) चलाते हुए युवक को चेकिंग के लिए रोका। उसका नाम पूछने पर उसने खुद को विशाल कुमार निवासी नर्मदापुरम रोड, भोपाल बताया। वर्तमान में वह टिकरापारा रायपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहा था।
ऐसे खुली पोल
जब पुलिस उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई करने लगी तो युवक ने अचानक अपने पास रखा एक आई.बी. अफसर का आईडी दिखाया और खुद को “सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी” बताकर कार्रवाई रोकने का दबाव बनाने लगा। पहचान पत्र पर भारत सरकार और गृह मंत्रालय का मोनोग्राम छपा हुआ था। पुलिस को जब आई.डी. पर शक हुआ, तो तत्काल उसकी पड़ताल की गई, जिसमें यह पूरी तरह फर्जी निकला। जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से इस फर्जी पहचान पत्र का उपयोग कर लोगों को प्रभावित करने और भौकाल जमाने का काम कर रहा था।
पुलिस कर रही पड़ताल
SSP रायपुर लाल उमेद सिंह ने बताया कि, रायपुर में चल रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यह बड़ी सफलता मिली है। अब पुलिस आरोपी से यह पूछताछ कर रही है कि उसने यह फर्जी पहचान पत्र कहां से बनवाया और अब तक कितनों को ठग चुका है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर थाना आमानाका में विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरु कर दी गई है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft