रांची। झारखंड से एक वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। जहां कथित टेंडर घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के घर पर ईडी के छापा मारा है। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में पंकज मिश्रा के करीब 18 ठिकानों पर शुक्रवार सुबह 5 बजे से ही ईडी ने रेड करनी शुरू कर दी। झारखंड टेंडर घोटाला से जुड़े मामले पर यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम सुबह 5 बजे से ही पंकज मिश्रा के अलग-अलग ठिकानों छापेमारी करनी शुरु कर दी थी। पंकज मिश्रा के अलावा उनके करीबी कहे जाने वाले मिर्जा चौकी स्थित कारोबारी राजू, पतरु सिंह और ट्विंकल भगत के घर पर भी ईडी का छापा है। इसके अलावा बरहरवा में भी कृष्णा साह समेत तीन पत्थर व्यवसायियों के यहां भी ईडी अपनी कार्रवाई करनी शुरु कर चुका है।
केन्द्रीय सुरक्षा बल की ली जा रही मदद
जानकारी के अनुसार, झारखंड टेंडर घोटाला मामले में राज्य के साहेबगंज, बरहेट और राजमहल समेत 18 जगहों पर ईडी की छापेमारी जारी है। इस छापेमारी में ईडी के साथ-साथ केन्द्रीय सुरक्षा बलों की भी मदद ली जा रही है। ईडी की टीम पंकज मिश्रा के अलग-अलग ठिकानों से तमाम दस्तावेजों और जानकारियों को जुटा रहा है। बताया जा रहा है कि झारखंड टेंडर स्कैम मामले में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft