भिलाई। CISF की आरक्षक भर्ती परीक्षा में लिखित परीक्षा देने वाले दो आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद से गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगरा से लाई है वह चार बार दूसरे कंडीडेट के लिए एसएससी की परीक्षा में क्वालीफाई कर चुका है। अभी भी इस मामले में पांच आरोपी फरार है।
मामले में SDOP देवांश राठौर ने बताया कि 18 मई को CISF की आरक्षक जीडी 2021 की परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। विवेचना के दौरान 19 मई को 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि सत्यपाल सिंह निवासी खण्डेर थाना व तहसील फतेहाबाद जिला आगरा उत्तर प्रदेश ने इनकी जगह लिखित परीक्षा दी थी।
लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के एवज में आरोपी नत्थीलाल साकिन शहाविद थाना निभौरा जिला आगरा ने सभी अभ्यर्थियों से दो लाख रुपए लिए थे। इसके बाद एसपी दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर ने मार्गदर्शन में एक टीम को आगरा भेजा। थाना उतई से यूपी गई टीम ने आरोपी सत्यपाल सिंह और नत्थीलाल को गिरफ्तार किया गया।
प्रवेश पत्र में लगाई अपनी फोटो
CISF भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किया गया था। सत्यपाल ने सुनील, उदयभान, रॉबिन और धरमपाल का प्रवेश पत्र निकाला। अभ्यर्थी की फोटो के कालम पर अपनी फटो चस्पा की। इसके बाद उस प्रवश पत्र की फिर से एक फोटोकॉपी करवा ली। इसके बाद चारों के प्रवेश पत्र में सत्यपाल की फोटो दिखने लगी और वह आसानी उनकी जगह लिखित परीक्षा दे सका था।
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस, इंसान का इंसान से हो भाईचारा!
UP के मंत्री राजभर बोले- केन्द्र सरकार हमें बंदूक दे तो हम पाकिस्तान में घुसकर मारेगें
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft