राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 2 करो सेड़ अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि, आरोपी पहले डिजिटल अरेस्ट करते थे, इसके बाद खुद को CBI अफसर व जज बताकर रुपए की मांग करते थे। इस तरह बुजुर्ग महिला और कारोबारी को अपना शिकार बनाया था।
जानिए पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला और कारोबारी ने शहर के सिटी कोतवाली थाने में अपने साथ हुए ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं जांच में साइबर पुलिस ने फर्जी CBI अफसर व जज को दबोचा। दोनों ने मिलकर पहले डिजिटल अरेस्ट किया। इसके बाद खुद को जज व CBI अधिकारी बताकर 79 लाख 69 हजार 47 रुपए की ठगी को अंजाम दिया।
पुलिस की अपील
सायबर सेल राजनांदगांव और थाना कोतवाली पुलिस ने जांच कर 4 आरोपियों को गुरूग्राम हरियाणा, मध्यप्रदेश सिहोर व इंदौर क्षेत्र से धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक, आधार, पैन कार्ड और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए है। इस खुलासे के साथ पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि, कभी भी किसी भी अनजानी लिंक को क्लिक न करें।

दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft