भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में बंधन बैंक सुपेला में खाता खोलकर उनका उपयोग साइबर ठगी में किए जाने वाले खाता धारकों के विरुद्ध सुपेला पुलिस और ACCU यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई की है। इसमें 27 आरोपियों द्वारा बंधन बैंक में म्यूल अकाउंट खुलवाकर साइबर फ्रॉड से 1.20 करोड़ रुपए से अधिक रकम का अवैध लेनदेन किया। फिलहाल सुपेला पुलिस ने इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित “समन्वय” पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार, म्यूल एकाउंट जिनका इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी से हाशिल की राशि का व्ययन करने, उपयोग करने व संवर्धन करने के लिए उपयोग में लाया गया है। जिसमे बंधन बैंक शाखा नेहरू नगर मे कुल 27 बैंक खाता में खाताधारक द्वारा साइबर धोखाधड़ी से मिली धनराशि 1 करोड़ 20 लाख 57 हजार 549 रुपयों का अवैध रूप से लेनदेन होना पाया गया। यह प्रकरण साइबर फ्राड से संबंधित होना पाए जाने से थाना सुपेला में अपराध पंजीबद्ध कर जांच की गई थी।
छानबीन के दौरान, संबंधित खाता धारकों द्वारा खातों का उपयोग साइबर फ्राड से मिली राशि के अफरा तफरी में किया जाना पाए जाने से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें रनजीत महानंद, निवासी रावणभांठा सुपेला, परमीला बाई, शिवाजी नगर खुर्सीपार, के. आकाश, सेक्टर- 02 भिलाई, विपिन कुमार सिरसाम, रिसाली सेक्टर-भिलाई, मानवी बेरी सेक्टर-4 भिलाई, आशीष गुप्ता, दीनदयाल कालोनी खम्हरिया, पिंकी कुर्रे, निवासी आदित्य नगर दुर्ग शामिल है।
पूरे मामले में सुपेला पुलिस अन्य खाता धारकों की तलाश कर रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि, किसी भी व्यक्ति को अपना खाता ना दें और ना ही थोड़े सी रकम के लालच में अपने खाते में साइबर फ्राड से संबंधित रकम का लेनदेन करें। इस ठगी में पुलिस और लोगों की तलाश कर रही है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft