अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पदस्थ CAF जवान के घर से AK-47 और 90 राउंड कारतूसों की चोरी हो गई है। इसके अलावा सोने-चांदी के जेवरात पर भी चोरो ने हाथ साफ कर दिया है। अज्ञात चोरो ने बड़े ही शातिर तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना गांधीनगर थाना के ठीक पीछे महज 300 मीटर दूरी पर गांधी चौक के पास CAF में पदस्थ आरक्षक आशीष तिर्की के घर हुई है। पूरे मामले में गांधी नगर क्षेत्र की पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
सुरक्षाकर्मी के घर सेंधमारी
जानकारी के अनुसार, आरक्षक आशीष तिर्की बलरामपुर जिले के जिला पंचायत CEO का गनमैन है। बीती रात अज्ञात चोरों ने उनके घर में सेंध लगाई और AK-47 राइफल के साथ 90 राउंड जिंदा कारतूस लेकर फरार हो गए है। चोरो ने केवल हथियार ही नहीं, बल्कि घर में रखे कीमती सोने-चांदी के जेवरात पर भी हाथ साफ कर दिया है। यह वारदात पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। सवाल यह उठता है कि जब एक पुलिसकर्मी का घर ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा?
पुलिस की जांच जारी
मामले में जांच कर रही गांधीनगर क्षेत्र की पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। दरअसल सुरक्षा बल के जवान की सर्विस राइफस AK-47 और 90 कारतूस चोरी होने के इस तरह का पहला मामला है। ऐसे में पुलिस के आला अधिकारियों के द्वारा इसे खोजने में पूरी ताकत झोंक दी है। लेकिन 2 अप्रैल की दरमियानी रात से अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की विवेचना कर रही है।
कार को बना दिया हेलीकॉप्टर, दो भाईयों ने मिलकर किया मोडिफाई, अब हुई पुलिस की एंट्री
सक्ती रियासत के राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft