Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मचलती कार से शव को फेंका, ओवर ड्रग्स इंजेक्ट करते समय बिगड़ी तबीयत, 3 आरोपी पकड़े गए...

चलती कार से शव को फेंका, ओवर ड्रग्स इंजेक्ट करते समय बिगड़ी तबीयत, 3 आरोपी पकड़े गए

 Newsbaji  |  Jun 25, 2025 11:08 AM  | 
Last Updated : Jun 25, 2025 11:08 AM
राजधानी में फिर से शव मिलने के बाद फैली सनसनी
राजधानी में फिर से शव मिलने के बाद फैली सनसनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। सूटकेस में शव मिलने के बाद अब एक और लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि कबीर नगर थाना क्षेत्र में ड्रग्स इंजेक्ट करते समय युवक की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद नशेड़ी साथियों ने उसे चलती कार से बाहर फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान मंदीप सिंह के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दरमियानी रात को बाल्मीकि नगर-कबीर नगर रोड के पास एक सफेद क्रेटा कार से अचानक एक युवक की लाश बाहर फेंकी गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत शव को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की CCTV फुटेज खंगाली, जिसमें कार की पहचान की गई। इसके आधार पर पुलिस ने कार मालिक सहित एक युवती और एक अन्य युवक को पकड़ लिया है। 

पूछताछ में पता चला है कि, मृतक के साथ साधना अग्रवाल उर्फ भूरी कबीर नगर, संतोष मिश्रा, हीरापुर और एक अन्य युवक कार में मौजूद थे और सभी नशे की हालत में थे। पुलिस ने सभी के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि इन्होंने किस प्रकार का नशा किया था।

घटना की सूचना मिलते ही कबीर नगर थाना प्रभारी, फोरेंसिक टीम और अन्य अधिकारी मौके पर छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।  आरोपियों ने बताया कि मृतक ड्रग्स नशा करता था, जो भूरी उर्फ साधना एवं संतोष के साथ नशा कर रहा था। शव का पोस्टमार्टम  रिपोर्ट और ब्लड रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेंगी।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft