Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मशादी समारोह में खूनी खेल, नाचने को लेकर हुआ विवाद, एक की मौत, 5 युवकों ने मिलकर चाचा-भतीजे पर किया हमला...

शादी समारोह में खूनी खेल, नाचने को लेकर हुआ विवाद, एक की मौत, 5 युवकों ने मिलकर चाचा-भतीजे पर किया हमला

 Newsbaji  |  Nov 30, 2025 09:48 AM  | 
Last Updated : Nov 30, 2025 09:48 AM
शादी समारोह में विवाद होने के बाद चाकू से हमलाकर एक युवक को उतारा मौते के घाट
शादी समारोह में विवाद होने के बाद चाकू से हमलाकर एक युवक को उतारा मौते के घाट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब शादी समारोह में एक युवक की मौत हो गई। बिल्हा थाना क्षेत्र के खपरी गांव में दो युवकों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक भयंकर रुप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट और चाकूबाजी में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया। 

यह है पूरी कहानी
जानकारी के अनुसार, जिले के खपरी गांव के रहने वाले कुश यादव अपने दोस्त बादल निषाद की शादी में शामिल हुए। नाचते समय उसका हाथ संदीप निषाद से टकरा गया। इसी बात पर संदीप ने गाली-गलौज शुरू कर दी और कुश को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद ओम पटेल, गोल्ठा निषाद और अन्य युवक भी विवाद में कूद पड़े और कुश से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच अर्जुन यादव और सूरज यादव भी वहां पहुंच गए और उन्होंने कुश पर जानलेवा हमला बोल दिया।

आगे, मारपीट बढ़ता देख कुश के चाचा बड़कू उर्फ रामभजन यादव बीच-बचाव करने पहुंचे। तभी आरोपियों ने उन पर भी धावा बोल दिया। इसी दौरान अर्जुन यादव ने अपने पास रखे चाकू से बड़कू पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने चाचा के बाएं सीने, माथे और बाईं आंख के नीचे तीन बार वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और लहूलुहान हो गए। गंभीर रूप से घायल रामभजन को जब हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने लिया एक्शन, गांव में तनाव
पूरी वारदात की बिल्हा पुलिस को सूचना मिली तो, मौके पर पहुंची और 2 मुख्य आरोपियों के साथ 3 नाबालिगों को हिरासत में ले लिया गया। सभी से पूछताछ जारी है और हत्या एवं बलवा की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft