सूरजपुर। नगर के कोतवाली इलाके में शुक्रवार की सुबह 22 वर्षीय युवती की रक्तरंजित लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रथमदृष्टया धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारने की आशंका जताई गई है।
मामला सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिला मुख्यालय का है। यहां के कोतवाली थाना क्षेत्र में कॉलेज गली में रहने वाली युवती एक दुकान में काम करती थी। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश कमरे में मिली। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके का मुआयना किया तो पता चला कि किसी ने रात में धारदार हथियार से हमला कर हत्या की होगी। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
वहीं पुलिस की ओर से फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम से संपर्क किया गया है। डॉग स्क्वाड की भी मदद ली जा रही है, ताकि हत्यारे का कोई सुराग मिल सके। इसके लिए अंबिकापुर पुलिस विभाग से मदद मांगी गई है। उम्मीद है कि वहां से टीम आने के बाद कोई न कोई साक्ष्य मिलेगा, जिसके जरिए हत्यारे का पता लगाया जा सकेगा।
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft