Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मबालोद: होली से पहले नाबालिग से गैंगरेप, रजहि डैम ले जाकर की वारदात, 3 आरोपी गिरफ्तार...

बालोद: होली से पहले नाबालिग से गैंगरेप, रजहि डैम ले जाकर की वारदात, 3 आरोपी गिरफ्तार

 Newsbaji  |  Mar 02, 2026 09:55 PM  | 
Last Updated : Mar 02, 2026 09:55 PM
बालोद गैंगरेप मामला: रजहि डैम के पास नाबालिग से दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
बालोद गैंगरेप मामला: रजहि डैम के पास नाबालिग से दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

बालोद। छत्तीसगढ़ में बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना रजहि डैम के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता रविवार को अपने परिचित नाबालिग के साथ बाइक से रजहि डैम घूमने गई थी। आरोप है कि, वहां पहुंचने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे रजहि गांव के 2 अन्य युवकों ने भी वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों द्वारा घटना का वीडियो बनाए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

मामले में पीड़िता की मां ने रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने वारदात में शामिल एक नाबालिग को पकड़ लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता को एक नाबालिग लड़का रजहि डैम के पास ले गया था, जहां उसके साथ गलत काम किया गया। इसी दौरान रजहि गांव के 2 लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने लिखित आवेदन में यह जानकारी दी। 
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft