मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई से चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। यहां एक 80 साल के बुजुर्ग साइबर अपराधियों के जाल में फंस गया और 9 करोड़ रुपए की राशि की ठगी हो गई। सोशल मीडिया पर शुरू हुई, कहानी एक संगठित ठगी में बदल गई, जिसमें बुजुर्ग ने 734 बार रुपयों का ट्रांसफर कर दिए। बुज़ुर्ग के शिकायत पर साइबर क्राइम ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
जानिए ठगी की पूरी कहानी
यह मामला अप्रैल 2023 का है, जब बुजुर्ग ने फेसबुक पर शार्वी नाम की महिला को दोस्ती के लिए संदेश भेजा। पहले तो संदेश को ठुकरा दिया। लेकिन कुछ दिनों बाद वही महिला खुद संदेश भेजने लगी। फिर बातचीत व्हाट्सऐप तक पहुंच गई। धीरे-धीरे नजदीकियां व भरोसा बढ़ता गया। शार्वी ने खुद को तलाकशुदा, दो बच्चों की मां और आर्थिक तंगी की कहानी बनाकर बुजुर्ग को सुनाई। कभी बच्चों की बीमारी तो कभी घर में रुपयों की कमी का बहाना बनाकर वह बुजुर्ग से मदद मांगती रही और वे हर बार रुपए भेजता रहा। कुछ समय बाद कहानी में ‘कविता’ नाम की दूसरी महिला जुड़ी, जिसने अश्लील संदेश भेजने के बाद बीमार बच्चे के इलाज के नाम पर रुपए मांगे।
फिर आई ‘दीनाज’ जिसने खुद को शार्वी की बहन बताया और कहा कि शार्वी अब इस दुनिया में नहीं है। हॉस्पिटल का बिल चुकाने के नाम पर उसने बुजुर्ग से रुपए ऐंठ लिए। फिर रुपए वापस मांगने पर खुदकुशी की धमकी दी। इसके बाद ‘जैस्मिन’ नाम की महिला सामने आई, जिसने खुद को दीनाज की दोस्त बताते हुए मदद मांगी।
उधार रुपए लेकर महिलाओं को दिए
वर्ष 2023 से जनवरी 2025 के बीच बुजुर्ग ने कुल 8.7 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। बचत खत्म होने पर उन्होंने बहू से 2 लाख उधार लिए और बेटे से 5 लाख लिए। बेटे को शक हुआ और पूछताछ में पूरा सच सामने आ गया। सच्चाई जानकर बुजुर्ग सदमे में आ गया और हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों ने उन्हें डिमेंशिया नाम की बीमारी बताई, जिसमें याददाश्त और समझने की क्षमता धीरे-धीरे कम होती जाती है।
बुजुर्ग ने बाद में 22 जुलाई 2025 को साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। फिर, 06 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराई। पुलिस जांच में चार महिलाओं के नाम सामने आए हैं। लेकिन पुलिस को शक है कि, ये सभी पहचानें एक ही ठग की हो सकती हैं। इसी वजह से पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ अपराध दर्ज कर, तलाश तेज कर दी है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft