सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-वाराणसी स्टेट हाइवे पर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक तेज रफ्तार XUV कार ने 20 वर्षीय युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से युवक कार के नीचे फंस गया, जिसे घसीटते हुए कार करीब 200 मीटर से अधिक दूर तक ले गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना से गुस्साए लोगों ने कार को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान चालक ने कूदकर जान बचाई।
दरअसल, यह घटना सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जरही स्थित पेट्रोल पंप के सामने की है। कोरंधा गांव के रहने वाले हृदय लाल राजवाड़े गांव के किसानों के साथ ट्रैक्टर में पैरा भरकर घर लौट रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर जरही स्थित पेट्रोल पंप मोड़ के पास पलट गया। इसके बाद किसानों के साथ युवक सडक़ पर गिरे पैरा को उठा रहा था। इसी दौरान अंबिकापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार XUV कार क्रमांक CG15 EH-2400 अनियंत्रित होकर पहले सडक किनारे खड़े ट्रक से टकराई और फिर युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से युवक कार के निचले हिस्से में फंस गया और कार उसे घसीटते हुए करीब 200 मीटर दूर जाकर रुकी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि, चालक नशे की हालत में तेज गति से कार चला रहा था।
भीड़ ने कार में लगाई आग
घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसा देख उनके रोंगटे खड़े हो गए और वे गुस्से से आ गए। फिर उन्होंने कार को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इसके बाद लोगों ने चालक को कार से निकालकर जमकर पीटा और फिर भटगांव पुलिस को सौप दिया।
वहीं, पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है, फिर स्टेट हाइवे से भीड़ को हटाकर आवागमन शुरु कराया गया। इससे पूर्व पुलिस ने युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज विवेचना शुरु कर दिया।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft