रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार यानि आज प्रस्तावित है। साय कैबिनेट की यह अहम बैठक नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में 11:30 बजे से आहूत की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इस बैठक में नवनियुक्त मुख्य सचिव विकास शील भी उपस्थित रहेंगे, इसके अलावा बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
जानकारी के अनुसार, कैबिनेट की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा करने के बाद फैसले लिए जा सकते है। वहीं आज होने वाली साय कैबिनेट की बैठक में गौ माता को राजमाता घोषित करने के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा बैठक में राज्योत्सव और धान खरीदी सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।
बता दें कि, हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक अध्यात्मिक मंच से कहा था कि, जैसे महाराष्ट्र में गाय माता को राजमाता घोषित किया गया है, वैसे ही जल्द ही छत्तीसगढ़ में भी इसको लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है, लिहाजा कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर भी चर्चा होने की संभावना है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft