रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक शुक्रवार यानि 14 नवंबर को प्रस्तावित है। यह बैठक दोपहर 12:00 बजे से मंत्रालय, महानदी भवन स्थित में होगी।
मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में धान खरीदी की तैयारी और समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था की अंतिम समीक्षा की जाएगी। किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हो सकती है।
साथ ही 15 नवंबर 2025 को जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित आगमन को लेकर सुरक्षा, स्वागत एवं आयोजन संबंधी तैयारियों की भी समीक्षा होने की संभावना है। राज्य सरकार इस आयोजन को जनजातीय समाज के गौरव और योगदान को समर्पित विशेष अवसर के रूप में मनाने की तैयारी कर रही है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft