रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 10 अक्टूबर यानि शुक्रवार को प्रस्तावित है। मुख्य सचिव कार्यालय की तरफ से इस संबंध में सूचना भेज दी गई है। चीफ सेकरेट्री विकास शील की मौजूदगी में ये पहली कैबिनेट बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। धान खरीदी की तारीख तय करने के साथ-साथ कुछ अन्य महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, इस अहम बैठक में राज्य सरकार किस मूल्य पर धान की खरीदी करेगी, यह भी स्पष्ट हो जाएगा। चर्चा है कि, इस बार भी धान की खरीदी 15 नवम्बर 2025 से शुरू हो सकती है। इसके अलावा बैठक में राज्योत्सव को ध्यान में रखकर भी कई नई योजनाओं पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 01 नवम्बर 2025 को इन नई योजना की घोषणा या फिर शुभारंभ भी कर सकते हैं।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft