रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आज यानि बुधवार को आयोजित होने जा रही है। यह बैठक सुबह 10:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में होगी।
जानकारी के अनुसार, इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्यहित से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार की विभिन्न योजनाओं, नीतिगत निर्णयों और प्रशासनिक मुद्दों को लेकर मंत्रिपरिषद विचार-विमर्श कर सकती है। दरअसल, बजट सत्र से पहले होने वाली इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है, जिसमें विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर कई निर्णय लिए जा सकते हैं।
बताया जा रहा कि, धान खरीदी को लेकर भी कोई अहम फैसला मंत्रिपरिषद की चर्चा के दौरान लिया जा सकता है। पिछले कई दिनों से धान खरीदी को लेकर किसानों में कई जिलों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसको लेकर कैबिनेट में कोई ठोस रणनीति बनाई जा सकती है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft