Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़मैनपाट में बाक्साइट खदान का उग्र विरोध, ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, 135 हेक्टेयर में प्रस्तावित है खदान...

मैनपाट में बाक्साइट खदान का उग्र विरोध, ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, 135 हेक्टेयर में प्रस्तावित है खदान

 Newsbaji  |  Dec 01, 2025 10:34 AM  | 
Last Updated : Dec 01, 2025 10:34 AM
मैनपाट में बॉक्साइट खादन खोलने का ग्रामीण विरोध कर रहे है।
मैनपाट में बॉक्साइट खादन खोलने का ग्रामीण विरोध कर रहे है।

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ का शिमला कहें जाने वाले अंबिकापुर जिले के मैनपाट में नए बॉक्साइट खदान खोले जाने को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। मैनपाट के कंडराजा व उरगा में बाक्साइट खदान का विस्तार करने की प्रक्रिया चल रही है। रविवार को इसके लिए प्रशासन की ओर से नर्मदापुर मिनी स्टेडियम में जनसुनवाई का आयोजन किया गया था। प्रशासन ने यहां टेंट-पंडाल लगा रखा था। इधर ग्रामीण बाक्साइट खदान नहीं खुलने देने को लेकर एकजुट हो गए हैं। इसी बीच गुस्साए ग्रामीणों ने टेंट-पंडाल को उखाड़ दिया। 

135 हेक्टेयर में प्रस्तावित खदान
छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से विख्यात मैनपाट के कंडराजा में CMDC (छत्तीसगढ़ मिनरल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन) द्वारा 135 हेक्टेयर में प्रस्तावित बाक्साइट खदान विस्तार को लेकर शुक्रवार को जनसुनवाई रखी गई थी। लेकिन क्षेत्र के कई ग्रामीणों ने इसका विरोध करना शुरु कर दिया है। 

फर्जी तरीके से ग्राम सभा का आयोजन- ग्रामीण
वहीं, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है और बताया जा रहा कि, जिला प्रशासन ने दोबारा जनसुनवाई के लिए टेंट और पंडाल लगवा दिए है। फिर उसके बाद जनसुनवाई की कार्यवाही आगे बढ़ाई गई है। इधर ग्रामीणों का आरोप है कि, फर्जी ग्राम सभा प्रस्ताव पारित करके CMDC की आड़ में मां कुदरगढ़ी एल्युमिना रिफायनरी कंपनी के लोग गलत काम कर रहे हैं। 

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि, कुछ ग्रामीणों को अपने पक्ष में करके मैनपाट के हाथी कॉरिडोर क्षेत्र कंडराजा में जबरन ही बॉक्साइट खदान खोलने का काम किया जा रहा है। प्रशासन के साथ मिलकर उपजाऊ भूमि को बंजर बताकर, इसमें नया बॉक्साइट खदान खोलने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य रतनी नाग द्वारा किया जा रहा है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft