रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें AIIMS रायपुर में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है।
बता दें कि, इससे पहले अक्टूबर माह में भी उन्हें सांस लेने में दिक्कत के चलते रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा था। तब तबीयत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई थी और वे घर पर ही उपचार ले रहे थे।
ज्ञानपीठ पुरस्कार से है सम्मानित
छत्तीसगढ़ के विनोद कुमार शुक्ल हिंदी साहित्य की दुनिया में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। नौकर की कमीज”, “खिलेगा तो देखेंगे”, “दीवार में एक खिड़की रहती थी” और “एक चुप्पी जगह” जैसे उपन्यासों के रचयिता विनोद कुमार शुक्ल को 59वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शुक्ल को 21 नवंबर 2025 को रायपुर में स्थित उनके निवास पर आयोजित एक समारोह में ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft