रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमें मंगलवार को अभ्यास करने वाली हैं। फैंस के पसंदीदा खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और बाकी स्टार खिलाड़ी शाम को मैदान में उतरेंगे।
जानकारी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका टीम दोपहर 1:30 बजे से प्रैक्टिस होगी, वहीं भारतीय टीम शाम 5:30 बजे से प्रैक्टिस करेगी। स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सिर्फ BCCI कार्डधारी ही अंदर जा सकेंगे। दोनों टीमों की नेट प्रैक्टिस के लिए 30 स्थानीय खिलाड़ियों को चुना गया है। इन खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के दौरान रोहित, विराट जैसे दिग्गज बल्लेबाज़ों को गेंद डालने का मौका मिलेगा।
कड़ी सुरक्षा की बीच होगा मैच
करीब 2,000 पुलिसकर्मियों को वनडे मैच की सुरक्षा में लगाया गया है। पूरे स्टेडियम और आसपास के क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा रहेगी। 30 नवंबर को सिविल लाइन पुलिस ने दो लोगों को ब्लैक में टिकट बेचने के आरोप में पकड़ा गया था। ये लोग गैर-कानूनी तरीके से टिकट खरीदकर ज्यादा दाम पर बेच रहे थे।
भारत और दक्षिण अफ्रीका का फुल स्क्वॉड
भारतीय टीम में केएल राहुल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल रहेंगे।
दक्षिण अफ्रीकी टीम में टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, कॉर्बिन बॉश, एडेन मार्क्रम, मैथ्यू ब्रीट्जके, केशव महाराज, लुंप्रेनेलन सुब्रायन, मार्को यानसन, टोनी डी जॉर्जी, गी एनगिडी, रयान रिकेलटन, रुबिन हरमन, नांद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन शामिल है।
कहां देखें मैच
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर होगा। कमेंट्री का आनंद हिंदी और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में ले सकते हैं। इसके अलावा आप इस रोमांचक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो-हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft