सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक बार फिर सुरक्षा बलों के जवानों व पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस बीच एक नक्सली का शव भी बरामद किया गया है. इसके साथ ही इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है.
बता दें कि रविवार की सुबह डीआरजी व सीआरपीएफ 2019 बटालियन के जवान भेज्जी क्षेत्र में कैंप से जंगल की ओर सर्चिंग के लिए निकले थे. वे भंडारपदर इलाके की ओर जंगल में नक्सलियों की तलाश कर रहे थे. दरअसल, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि यहां नक्सलियों का मूवमेंट है.
तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों के साथ उनकी मुठभेड़ शुरू हो गई. दोनों ओर से गोलीबारी हाेने लगी. इस बीच कमजोर पड़ते देख नक्सली घने जंगल की ओर भाग निकले. इसके बाद जवानों ने आसपास तलाशी ली तो एक नक्सली का शव उन्हें मिल गया.
अन्य नक्सलियों को भी गोली लगने की आशंका
इस बीच अभी जवान इलाके की और सर्चिंग कर रहे हैं. उनके लौटने के बाद और जानकारियां सामने आएंगी. बहरहाल आशंका जताई जा रही है कि कई और नक्सलियों को भी गोली लगी होगी. घटना को लेकर सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने पुष्टि की है.
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft