बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के नेशनल पार्क के जंगलों में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं, नक्सली नेता पापाराव के होने की सूचना भी मिल रही है। फिलहाल, इसकी आधकारिक पुष्टि पुलिस के अफसर नहीं कर रहे है।
जानकारी के अनुसार, मौके से AK-47 बरामद किया गया है। शनिवार सुबह से ही संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। सुरक्षा कर्मियों के जवान नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उनका नक्सलियों की एक बड़ी टुकड़ी से सामना हो गया।
बताया जा रहा कि, मुठभेड़ अभी भी जारी है और सुरक्षाकर्मियों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। मारे गए नक्सलियों के शवों को बरामद करने और अन्य नक्सलियों की तलाश के लिए सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।
बीजापुर पुलिस ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि, अभियान अभी जारी है, इस लिए मुठभेड़ की जगह, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाकर्मियों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारी इस वक्त साझा नहीं की जा सकती है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft