Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़भ्रष्ट्राचार का छज्जा गिरा, 6वीं कक्षा के छात्र की मलवे में दबकर मौत, आंगनबाड़ी भवन का हो रहा था निर्माण...

भ्रष्ट्राचार का छज्जा गिरा, 6वीं कक्षा के छात्र की मलवे में दबकर मौत, आंगनबाड़ी भवन का हो रहा था निर्माण

 Newsbaji  |  Jan 09, 2026 08:59 AM  | 
Last Updated : Jan 09, 2026 08:59 AM
आंगनबाड़ी का छज्जा गिरने से मलबे में दबकर एक छात्र की मौत
आंगनबाड़ी का छज्जा गिरने से मलबे में दबकर एक छात्र की मौत

वाड्रफनगर। छत्तीसगढ़ के सुदूर वनाचल के वाड्रफनगर विकासखंड में दुखद घटना सामने आई है, जहां खुटहनपारा पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षकों की लापरवाही से एक छात्र की जान चली गई। यह घटना गुरुवार को कक्षा 6वीं के छात्र अन्य कुछ साथियों के साथ भोजन अवकाश में खेलते-खेलते विद्यालय के पीछे बन रहे निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन में पहुंच गया। इसी बीच भवन का छज्जा उस पर गिर गया और वो मलबे में दबा गया, जिससे उसकी दुखद मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, विद्यालय के शिक्षक ने बताया कि, मध्यान्ह भोजन अवकाश के दौरान कुछ बच्चे खेलते हुए स्कूल के पीछे निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन की ओर चले गए थे। इसी दौरान अचानक भवन का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा, जिससे कक्षा 6वीं का छात्र आलोक कुमार देवांगन मलबे की चपेट में आने से नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा कि, विद्यालय में 4 शिक्षक पदस्थ होने के बावजूद छात्रों की सुरक्षा में लापरवाही सामने आई है। साथ ही स्कूल के आसपास चल रहे निर्माण कार्यों की निगरानी और सुरक्षा इंतजामों पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम की जांच संबंधित विभाग और पुलिस ने शुरु कर दिया है। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft