Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव का ऐलान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जारी की समय सारिणी...

रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव का ऐलान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जारी की समय सारिणी

 Newsbaji  |  Nov 12, 2025 04:00 PM  | 
Last Updated : Nov 12, 2025 04:00 PM
रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव की घोषणा कर दी गई, 23 नवंबर को होगा मतदान
रायपुर प्रेस क्लब के चुनाव की घोषणा कर दी गई, 23 नवंबर को होगा मतदान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन प्रेस क्लब रायपुर में अध्यक्ष के साथ ही अन्य पदाधिकारियों का चुनाव 23 नवंबर 2025 को होना तय हो गया है। प्रेस क्लब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। 

13 से 15 नवंबर तक भरे जाएं नामांकन
प्रेस क्लब चुनाव के लिए 13 नवंबर से 15 नवंबर तक नाम निर्देशन पत्र निर्वाचन कक्ष रायपुर प्रेस क्लब में सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक भरे जाएंगें। 16 नवंबर को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। 17 नवंबर को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नाम वापस लिया जा सकेंगा। उसके बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची शाम 5:00 बजे मतदान केन्द्र रायपुर प्रेस क्लब में प्रकाशन किया जाएगा। मोतीबाग स्थित, प्रेस क्लब भवन में 23 नवंबर 2025 को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 तक मतदान होगा। मतो की गणना मतदान समाप्त होने के बाद 23 नवंबर को ही संभावित है, जो रायपुर प्रेस क्लब में होनी है। 

अध्यक्ष पद के लिए फार्म 03 हजार रुपए में मिलेगा
नाम निर्देशन पत्र रायपुर प्रेस क्लब में सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक मिलेंगे। अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन पत्र इस बार 3000 रुपए और अन्य पदों के लिए 1000 रुपए निर्धारित किया गया है। नामांकन फार्म 50 रुपए, मतदाता सूची शुल्क 100 रुपए और पुनर्गणना शुल्क 1000 रुपए निर्धारित है। 

बता दें कि, राजधानी रायपुर के पत्रकारों के इस प्रतिष्ठित और गौरवशाली इतिहास से भरे रायपुर प्रेस क्लब की स्थापना सन् 1960 में हुई थी। वरिष्ठ पत्रकार बोधनकर जी, रम्मू श्रीवास्तव सहित उस समय के चंद पत्रकारों ने मिलकर पत्रकारों के हित के लिए प्रेस की स्थापना की थी। 

वर्तमान में इस प्रेस क्लब में 874 पात्र मतदाता सदस्य शामिल है। इनमें 114 सम्मानित/मानद सदस्य (संरक्षक), 676 सदस्य एवं 84 महिला सदस्य शामिल है। इस क्लब में कई वरिष्ठ और प्रसिद्ध पत्रकार पदाधिकारी और सदस्य रह चुके है। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft